Adipurush' में लंकेश बने Saif Ali Khan का विवादित बयान, बोले- 'सीता का अपहरण...

'Adipurush' में लंकेश बने Saif Ali Khan का विवादित बयान, बोले- 'सीता का अपहरण...'

'Adipurush' में लंकेश बने Saif Ali Khan का विवादित बयान, बोले- 'सीता का अपहरण...'

'Adipurush' में लंकेश बने Saif Ali Khan का विवादित बयान, बोले- 'सीता का अपहरण...'
   

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रावण द्वारा सीता के अपहरण को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. 

खास बातें

  • सैफ अली खान ने दिया विवादित बयान
  • मां सीता के अपहरण को लेकर कही ये बात
  • आगामी फिल्म में निभाएंगे 'लंकेश' का किरदार

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों लगातार दमदार विलेन के किरादारों में नजर आ रहे हैं. 'तानाजी' में नकारात्मक किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अब एक बार फिर ऐसे ही रोल के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही निर्देशक ओम राउत के साथ फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' में लंकेश यानी रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. लेकिन इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके कारण वह चर्चा में हैं.

जी हां! 'तानाजी' के बाद सैफ अली खान एक बार फिर इस फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' में निगेटिव रोल में दिखाई देंगे. हाल ही में सैफ अली खान ने अपने इस किरदार पर को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है. इस इंटरव्यू में रावण के किरदार के बारे में बोलते हुए सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कहा है, 'एक राक्षस राजा का किरदार निभाना काफी दिलचस्प है, लेकिन ये इतना भी क्रूर नहीं है.' 


आपको बता दें कि इस फिल्म में जहां सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इस फिल्म में 'लंकेश' के किरदार में दिखने वाले हैं. तो उनके सामने भगवान श्रीराम के किरदार में होंगे 'बाहुबली' स्टार प्रभास (Prabhas), लेकिन अब तक इस फिल्म में सीता और लक्ष्मण के किरदारों को लेकर कोई नाम सामने नहीं आया है. इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है. निर्माता-निर्देशक इसे 11 अगस्त 2022 तक रिलीज करने का प्लान कर चुके हैं. 

Popular posts from this blog

Vidisha के Vijay Temple की तरह हूबहू दिखता है नया संसद भवन....

স্ত্রীর খুনের রক্ত দিয়ে কাস্তে হাঁতুড়ির চিত্র আর্ট করল স্বামী।

মধ্যপ্রদেশে লাভজেহাদ ও ধর্মান্তকরণ বিরোধী আইনে কি কি থাকছে সংক্ষেপে দেখুন................